Allegation Of Leaking Private Photos videos Submitted In Court Case Registered Against Brother in law For Conspiracy
कोर्ट में जमा निजी फोटो और विडियो लीक करने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : मड़ियांव की एक महिला ने अपने जीजा और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म के मुकदमे से जुड़े गोपनीय डिजिटल साक्ष्य हासिल कर परिवार के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले की वादिनी है। मुख्य आरोपित न्यायिक हिरासत में है। आरोप है कि आरोपित को कानूनी राहत दिलाने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उसके जीजा अनिल नामदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। महिला का कहना है कि मुकदमे से जुड़े उसके निजी फोटो और विडियो, जो पुलिस विवेचना और कोर्ट के रिकॉर्ड का हिस्सा थे, किसी अज्ञात माध्यम से अवैध रूप से हासिल कर लिए गए। आरोप है कि 5 अगस्त को इन्हें उसके माता-पिता के वॉट्सऐप नंबर पर भेज दिया गया। पीड़िता ने इनके सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की आशंका भी जताई है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।