अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर चलेगी ड्राइव

नवभारतटाइम्स.कॉम
bulldozer to run on illegal construction in gurgaon big drive to remove encroachment from roads green belts begins
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिले भर में सड़कों, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए, नगर निगम गुड़गांव और एचएसवीपी की टीमें मिलकर कार्रवाई करेंगी। यह निर्णय गुरुवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह, निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, डीसीपी मुख्यालय अंशु सिंगला, जीएमडीए चीफ इंजीनियर प्रवीण चौधरी, जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अभियान के तहत सरकारी भूमि पर अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। इसमें सड़क अधिकार क्षेत्र, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियां शामिल होंगी।