वर्ल्ड वाइड ग्रुप की 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां सीज़

नवभारतटाइम्स.कॉम
chaos assault and abuse at fusion ufairia mall over liquor store closure
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

फ्यूजन उफेरिया मॉल में बुधवार रात शराब की दुकान बंद मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। मॉल में नशे में आए कई लोगों ने गालीगलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे मॉल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मॉल में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। रोजाना बाहरी लोग खुले में शराब पीकर लड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन के नियमों की अनदेखी करते हुए अभद्रता खुलेआम हो रही है। मॉल के अंदर के विडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक आपस में किसी बात पर अभद्रता करने लगे। इस बीच आसपास से आए कई लोगों के बीच विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और अभद्रता हुई। मॉल में रात के समय आए लोगों ने घटना को मोबाइल में कैद किया। मॉल परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन एवं मॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करके कार्य किए जा रहे हे। इस मामले में बिसरख एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शराब की दुकान बंद होने को लेकर नशे में आए लोगों ने हंगामा किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी की पहचान करके एक्शन लिया जाएगा।