Cyclothon To Strengthen Bones Doctors Run Awareness Campaign In Lucknow
'हड्डियों को मजबूत रखना है तो चलिए'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : हड्डियों और जोड़ों की बीमारियों से बचाव सिर्फ दवा से नहीं, बल्कि रोज की अच्छी आदतों से भी संभव है। इसी संदेश के साथ राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस पर गुरुवार को लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने जनेश्वर मिश्र पार्क में साइक्लोथॉन निकाली। इसमें करीब 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने लोगों से रोज साइकिल चलाने, पैदल चलने और नियमित व्यायाम करने की अपील की।
कार्यक्रम का नेतृत्व लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. शुभ मल्होत्रा और सचिव व केजीएमयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रफेसर डॉ. संजीव कुमार ने किया।