Dlf Illegal Construction Case Hearing Again In High Court Today Petitioners And Government Side Will Present Arguments
DLF मामले में आज भी होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, डीएलएफ : शहर के डीएलएफ एरिया में अवैध निर्माण और कमर्शल गतिविधियों के मामले में गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं और सरकार की ओर से पेश वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। गुरुवार को बहस पूरी नहीं हो सकी, कोर्ट ने अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए तय कर दी है। शुक्रवार को भी याचिकाकर्ताओं और सरकारी पक्ष के वकील बहस जारी रखेंगे। मामले में डीएलएफ के सभी फेज में नियमों के उल्लंघन, अवैध निर्माण और रिहायशी संपत्तियों में चल रही कमर्शल गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से डीएलएफ क्षेत्रों में सर्वे कर 5099 ऐसी संपत्तियों को चिह्नित किया गया था।