पानी में मिला था ई-कोलाई, 7 जगहों के सैंपल लैब भेजे

नवभारतटाइम्स.कॉम
e coli outbreak in greater noida water samples sent for testing from 7 locations
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

सेविअर ग्रीन आर्च सोसायटी में दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायत के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एक्शन मोड में आ गई है। अथॉरिटी के जल विभाग ने बिल्डर सोसायटियों का निरीक्षण कर पानी के सैंपल लेने का विशेष अभियान गुरुवार से शुरू कर दिया है। पहले दिन सेविअर ग्रीन आर्च, चेरी काउंटी और हिमालया प्राइड सोसाइटी के साथ-साथ चार नलकूपों से पेयजल के कुल सात नमूने लेकर श्रीराम प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अथॉरिटी के सीनियर मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में जल विभाग की टीम ने पानी में क्लोरीन, टीडीएस और टीएस की मात्रा जांची, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। हालांकि, लैब की विस्तृत रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आएगी। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया समस्या सोसाइटी के अंदरूनी नेटवर्क में खराबी के कारण आई है, जिसके सुधार के लिए संबंधित बिल्डर को नोटिस जारी किया जाएगा।