Falcon Reserves Spectacular Victory Defeats Midwinter Club 3 0
फाल्कन रिजर्व की इकतरफा जीत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में फाल्कन रिजर्व ने इकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए मिडविंटर क्लब को 3-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि टीएफए (ए) और बिग ब्लू क्लब के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
दिन के पहले मुकाबले में फाल्कन रिजर्व की टीम शुरुआत से ही हावी नजर आई। टीम के स्टार फॉरवर्ड रेहान ने शानदार मैदानी खेल दिखाते हुए 29वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 43वें मिनट में रेहान ने व्यक्तिगत दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 51वें मिनट में गौरव ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए गेंद को गोल में दाग कर फाल्कन रिजर्व की 3-0 से इकतरफा जीत पक्की कर दी। वहीं, दूसरे मैच में टीएफए (ए) और बिग ब्लू क्लब दोनों टीमों के रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने के कई मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं, जिसके चलते मुकाबला ड्रॉ रहा ।