Gautam Buddh Nagar Two Friends Die In A Horrific Car bike Collision
कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो: ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा अवध ग्रीन कट के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय सचिन अपने साथी 19 वर्षीय मनीष के साथ बाइक से नवादा गांव की तरफ से डोमिनोज गोलचक्कर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अवध ग्रीन कट के सामने कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।