XUV में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

नवभारतटाइम्स.कॉम
horrific fire in xuv on kmp expressway driver narrowly escapes
nNBT रिपोर्ट, सुल्तानपुर टोल: कुंडली-मानेसर-पलवल(KMP) एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात चलती XUV कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी से कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में XUV कार पूरी तरह से जल गई।

पुलिस के अनुसार, पटौदी निवासी मुरसलीम बुधवार रात करीब 12 बजे कार से पटौदी से मेरठ की ओर जा रहे थे। KMP एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर टोल प्लाजा से पहले अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। कार में आग पकड़ते ही मुरसलीम ने तुरंत गाड़ी को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका और बाहर कूद गए। कुछ ही मिनटों में आग पूरी कार में फैल गई। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की सटीक वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।