जनता गर्ल्स की लड़कियां कराटे में अव्वल

नवभारतटाइम्स.कॉम
janata girls karate players spectacular performance securing first position with 20 gold medals
nNBT न्यूज, लखनऊ : मेजबान खालसा इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित जनपदीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता (U-14, 17 व 19) में बालक वर्ग में खालसा इंटर कॉलेज छह स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि बालिका वर्ग में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज ने 20 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का समापन और पदक वितरण खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब शुक्रवार सात अगस्त को कॉलेज में ही मंडलीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।