ओल्ड गुड़गांव मेट्रो का पहला पियर कैप लगा, ट्रैक बनाने में बड़ा कदम

नवभारतटाइम्स.कॉम
old gurgaon metros first pier cap installed major step in track construction
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

गुड़गांव मेट्रो रेल प्रॉजेक्ट ने कंस्ट्रक्शन के मोर्चे पर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड ने प्रॉजेक्ट का पहला पियर कैप स्थापित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट मिलने के एक साल के भीतर यह काम पूरा किया गया है। इसे मेट्रो प्रॉजेक्ट की प्रगति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
पहला पियर कैप P-2-28 नंबर पिलर (प्रस्तावित साइबर पार्क मेट्रो स्टेशन के पास) पर लगाया गया है। यह पियर 7.864 मीटर ऊंचा है, इसे सेक्टर-33 के गांव नाहरपुर स्थित कास्टिंग यार्ड में तैयार किया गया। इसकी लंबाई 10 मीटर, चौड़ाई 3 मीटर और ऊंचाई 2 मीटर है। कास्टिंग यार्ड से इसे साइट तक पहुंचाया गया और फिर क्रेन की मदद से पियर के ऊपर स्थापित किया गया।