इकाना में सजेगा महिला वॉलीबॉल लीग का मंच

नवभारतटाइम्स.कॉम
womens volleyball league stage to be set in lucknow exciting competition from november 1 to 11 at ekana
nNBT न्यूज, लखनऊ

भारतीय महिला ऐथलीट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर देने और उनके खेल को एक मजबूत व पक्का करियर विकल्प बनाने के उद्देश्य से देश में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है। महिलाओं को समर्पित पहली राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी आधारित विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग ( डब्ल्यूपीवीएल ) की गुरुवार को घोषणा हुई। लीग के पहले संस्करण की मेजबानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को मिली है। आगामी एक से 11 नवंबर तक लखनऊ के इकाना इंडोर स्टेडियम में नेट पर तीखे स्मैश, मजबूत ब्लॉक और रोमांचक रैलियों का गवाह बनने के लिए शहर पूरी तरह तैयार है।
पावर स्पाइक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रमोट की जा रही इस लीग का एक स्थानीय होटल में आधिकारिक अनावरण ‘राइजिंग क्वीन ऑफ द कोर्ट’ थीम के तहत किया गया। इस दौरान खेल और प्रशासन जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

11 दिनों में 84 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा : डब्ल्यूपीवीएल के संस्थापक बुखरात अहमद ने बताया कि टूर्नामेंट में छह शहर-आधारित फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में कुल 84 शीर्ष महिला खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम में 14 ऐथलीट शामिल होंगी।