Youth Held Hostage With Pistol In Mouth In Gosainganj Beaten With Iron Rod
मुंह में पिस्टल डालकर बनाया बंधक, लोहे की रॉड से पीटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : गोसाईगंज क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बीच एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित के पिता शशि मोहन गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उनका बेटा धर्मेंद्र कार से जा रहा था। ग्राम चांदसराय के पास हर्ष गुप्ता, आलोक और अनुराग ने उसे रोककर कार में तोड़फोड़ की, मुंह में पिस्टल लगाकर बंधक बनाया और अपने घर ले गए। वहां पत्नी जूली, सास शांति, ज्योति समेत अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र और उसकी पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय धर्मेंद्र नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।