किसान नेता के घर फायरिंग में दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
firing at farmer leaders house neighbor got firing done by friend due to grudge two arrested
n NBT न्यूज, दादरी : बादलपुर की वायु एन्क्लेव कॉलोनी में किसान नेता संदीप के घर चार दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी अनुराग उर्फ छोटू ने रंजिश के चलते अपने दोस्त शिवम से घर पर चार राउंड फायरिंग कराई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय ने बताया कि आरोपी वायु एन्क्लेव निवासी अनुराग और हरिश्चंद्र का बाग निवासी शिवम हैं। संदीप और अनुराग के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसमें समझौता हो गया था। इसके बावजूद फायरिंग कराई।