जिस महरौली-बदरपुर रोड पर पीक आवर में निकलना मुश्किल होता है, उस रोड पर अगले साल से ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर और दो अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। करीब 2.41 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर एशियन मार्केट से बत्रा हॉस्पिटल तक बनाया जाएगा। 430 मीटर लंबा अंडरपास साकेत जी-ब्लॉक और 388 मीटर लंबा अंडरपास लाल बहादुर शास्त्री मार्ग टी-जंक्शन पर बनाया जाएगा। इसके अलावा एक और फ्लाईओवर बनेगा, ताकि महरौली-बदरपुर रोड का करीब 11-12 किमी लंबा स्ट्रेच पूरी तरह से सिग्नल फ्री हो जाए।महरौली-बदरपुर रोड एक तरफ एनएच-148ए और दूसरी तरफ बदरपुर के पास एनएच-148एनए (मथुरा रोड) को कनेक्ट करता है। करीब 12 किमी लंबे स्ट्रेच में 12 टी-जंक्शन है, जिसके चलते एमबी रोड पर पिछले एक-डेढ़ दशकों से जाम की समस्या गंभीर है। जाम खत्म करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने यहां एक फ्लाईओवर और दो अंडरपास की योजना बनाई थी, लेकिन इसी रोड पर मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर भी प्रस्तावित था, जिसके चलते दोनों प्रोजेक्ट को एक साथ मर्ज कर दिया गया। एमबी रोड पर इग्नू रोड-एमबी रोड, मंदिर मार्ग-एमबी रोड और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग-एमबी रोड तीन टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए के लिए साकेत जी-ब्लॉक के पास 430 मीटर लंबा अंडरपास बनेगा। मां आनंदमयी मार्ग-एमबी रोड टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए 2.4 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने की योजना है।