anchor_7,681 करोड़ रुपये का IPO धमाका: शिपरॉकेट, धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट समेत 9 इश्यू

नवभारतटाइम्स.कॉम
7681 crore ipo bumper shiprocket dhoot transmission milky mist among 9 companies in market know when issues will open
n ईटी मुंबई: भारत के प्राइमरी मार्केट में यह हफ्ता व्यस्त होने वाला है, क्योंकि नौ कंपनियां मेनबोर्ड और SME प्लेटफॉर्म पर इनिशियल पब्लिक ऑफ़रिंग ( IPO ) के जरिए कुल मिलाकर 7,681 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले IPO की लिस्ट में मोलबियो डायग्नोस्टिक्स, धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, फैसिनेट टेक्सटाइल्स, शिपरॉकेट, बिहारी लाल इंजीनियरिंग, प्रमोदिनी मेडिकेयर, Q&T फूड्स और शाम फोम शामिल हैं। ये इश्यू 10 अगस्त से 12 अगस्त के बीच खुलेंगे और ज़्यादातर 14 अगस्त तक बंद हो जाएंगे। इन नए इश्यू के अलावा, आठ कंपनियां जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने IPO लॉन्च किए थे, वे भी लिस्ट होने वाली हैं।

n Dhoot Transmission
Dhoot Transmission का 3,066.89 करोड़ रुपये का IPO भी 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। इसमें 1,400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,666.89 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये तय किया है। शेयरों की लिस्टिंग 17 अगस्त को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है। कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वायरिंग हार्नेस, बैटरी पैक, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, स्विच और कनेक्टर बनाती है। भारत के टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वायरिंग हार्नेस बाजार में कंपनी की करीब 41 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि धूत ट्रांसमिशन को उम्मीद है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते रुझान से उसकी ग्रोथ बढ़ेगी, क्योंकि यह ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ा रही है और वाहन बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है।

n Molbio Diagnostics

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 939.70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 739.70 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। IPO का प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लिस्टिंग 17 अगस्त को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स पॉइंट-ऑफ-केयर मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन बनाती है और इसका Truenat पोर्टेबल PCR प्लेटफॉर्म जाना-पहचाना है। कंपनी 90 से ज्यादा देशों में सेवाएं देती है।

n Milky Mist Dairy Food

1,553 करोड़ रुपये का IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। इसमें 1,428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के शेयर 18 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। Milky Mist डेयरी और फूड प्रोडक्ट बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में चीज, पनीर, बटर, दही, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और रेडी-टू-ईट व रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट शामिल हैं।

n Shiprocket

ई-कॉमर्स इनेबलमेंट प्लेटफ़ॉर्म Shiprocket का 1,617.48 करोड़ रुपये का IPO 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 92-97 रुपये है और एक लॉट में 154 शेयर होंगे। कंपनी IPO की रकम मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्ज चुकाने और संभावित अधिग्रहण पर खर्च होगी।

इसके अलावा 12 अगस्त को बिहारी लाल इंजीनियरिंग का भी आईपीओ खुलेगा, जो 302 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इंजीनियरिंग कास्टिंग और अलॉय स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी ने प्रति शेयर 271-285 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।