Youth Troubled By Unemployment With Congress Ajay Rai Targets Bjp
बेरोजगारी से परेशान युवा कांग्रेस के साथ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सीतापुर: भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उन्हीं के मंदिर में चोरी करवा दी। सच सामने आया तो कार्रवाई छोटे लोगों पर हुई, जबकि बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महमूदाबाद में रविवार को ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम में भाजपा को निशाने पर लेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से परेशान युवा आज कांग्रेस के साथ खड़ा है।
अजय राय ने कहा कि कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ युवाओं को रोजगार देने की भी आवश्यकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने सरकार पर भ्रष्टाचार और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इस मौके पर अरुणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, हसीना खातून, सुनीता चौधरी, अनुप्रिया वर्मा, इरफान रस्तोगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।