कांग्रेस क्रांतिकारियों को भूली, सत्ता के मद में चूर रही: याेगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
yogi attacks congress forgot revolutionaries in intoxication of power named institutions after family
nNBT न्यूज, सिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बांसी के रतन सेन डिग्री कॉलेज परिसर में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सत्ता के मद में इतनी चूर रही कि क्रांतिकारियों को भुला दिया और संस्थाओं के नाम अपने खानदान के नाम पर करती रही। राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाकउल्लाह खां, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु और वीर सावरकर जैसे क्रांतिकारियों को सम्मान नहीं दिया गया।
योगी ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खजाने को देश की आजादी के लिए इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने इसे ‘डकैती’ कहा, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसे ‘काकोरी ट्रेन ऐक्शन’ नाम देकर क्रांतिकारियों को सम्मान दिया गया। सीएम ने कांग्रेस और सपा पर जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदली है। कभी आकांक्षी जिले के रूप में पहचाने जाने वाला सिद्धार्थनगर अब विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान सीएम ने 311 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।