बाइक पर दर्जनों प्रेशर हॉर्न लगा पहुंचा कांवड़ लेने, पुलिस ने काटा चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth reaches to collect kanwar with a bike having dozens of pressure horns police fined him
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे बल्लभगढ़ सेक्टर-3 निवासी एक युवक का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया। युवक अमन अपनी बाइक पर दर्जनों प्रेशर हॉर्न लगाकर हरिद्वार पहुंच गया। बाइक पर बड़ी संख्या में हॉर्न लगे होने से उसकी चौड़ाई बढ़ गई। हरिद्वार के कनखल थाना पुलिस ने युवक को रोककर उसका 500 रुपये का चालान किया और बाइक पर लगे सभी प्रेशर हॉर्न उतरवाकर उसे वापस कर दिया। इस दौरान बाइक को थाने ले जाते पुलिसकर्मी का विडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।