FSL की मदद से पुलिस पता लगाएगी कार में आग का कारण

नवभारतटाइम्स.कॉम
car fire police to solve death mystery with fsls help murder suspected
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीतापुर हाईवे पर कार में आग लगने से दवा कारोबारी अलमास हक की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की पड़ताल के लिए एफएसएल को पत्र भेजा जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अलमास की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। सात अगस्त की रात बीकेटी स्थित सीतापुर रोड पर कार में आग लगने से अलमास की जलकर मौत हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।