गोमतीनगर थाना परिसर में लटका मिला सिपाही का शव

Contributed byRishi.Sengar|नवभारतटाइम्स.कॉम
constables body found hanging in gomtinagar police station suicide suspected
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस स्टेशन परिसर की बैरक में रहने वाले सिपाही आकाश यादव (28) ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी।

बिजनौर निवासी आकाश पिछले ढाई साल से गोमतीनगर थाने में तैनात और क्राइम टीम का सदस्य था। शाम छह बजे ड्यूटी से लौटे सिपाही ने उसे फंदे से लटका देखा। पुलिसकर्मियों ने उसे उतारकर लोहिया संस्थान पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।