Dating App Love Trap Youth Cheats Woman Of Rs 872 Lakh Case Registered In Cyber Police Station
डेटिंग ऐप पर शादी का झांसा दे महिला से 8.72 लाख ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, नोएडा : डेटिंग ऐप पर शादी के झांसे में फंसी महिला के साथ 8 लाख 72 हजार रुपये की ठगी हो गई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-वन स्थित सोसायटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि डेटिंग ऐप के जरिए 15 दिसंबर 2025 से उनकी वैभव अरोड़ा नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच चैट और बातचीत होने लगी। युवक ने उन्हें शादी का भरोसा दिया। इसके बाद उसने खुद को अलग-अलग तरह की परेशानियों से घिरा हुआ बताना शुरू कर दिया। 9 फरवरी 2026 के बीच उसने अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। शुरुआत में महिला को लगा कि वह मुश्किल में फंसे युवक की मदद कर रही है और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता के मुताबिक, रुपये भेजने के बाद भी युवक की मांग खत्म नहीं हुई। वह लगातार किसी न किसी वजह से और पैसे मांगता रहा। ठगी का अहसास होने के बाद महिला ने भारत सरकार के साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।