Demand For Light In Pataudi Railway Underpass Councilor Submits Memorandum To Station Master
रेलवे अंडरपास में लाइट लगाने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पटौदी : रेलवे अंडरपास में लाइट लगवाने की मांग पर पटौदी मंडी जाटोली नगर परिषद के पार्षद एडवोकेट कृष्ण कुमार ठाकरिया ने रविवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पटौदी रोड स्टेशन रेलवे फाटक पर हेलीमंडी जाटोली को जोड़ने वाला मुख्य अंडरपास है। यहां से रोज सैकड़ों लोग गुजरते है। लेकिन रात के समय लाइट न होने से यह अंडरपास अंधेरे में डूब रहता है। दुर्घटना व असामाजिक तत्वों का भय बना रहता है। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र चौहान व टिल्ली शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।