डिवेलपमेंट चार्ज के बाद भी सुविधाएं नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम
despite development charge lack of facilities in greater noida residents meet mp mla
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अंसल गोल्फ लिंक-1 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने रविवार को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर से मुलाकात की। उन्होंने सड़क, पानी, पार्क समेत अन्य समस्याओं से दोनों जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।