दवा देने के बहाने बुज़ुर्ग महिला के जेवर उड़ाए

नवभारतटाइम्स.कॉम
jewels snatched from woman on pretext of medicine tappebajs terror in lucknow police engaged in search
nNBT न्यूज, लखनऊ : पीजीआई इलाके में टप्पेबाज ने पैर दर्द की दवा देने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के जेवर पार कर दिए।

आशियाना के रजनीखंड निवासी अंकिता पाल के अनुसार उनकी मां शुक्रवार सुबह राशन लेने घर से निकली थीं। रास्ते में बाइक सवार युवक ने उन्हें रोककर दर्द की दवा देने की बात कही। उसने दवा लगाने के लिए मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवा ली। जेवर कागज की पुड़िया में रखकर वापस करने का झांसा दिया। घर पहुंचने पर पुड़िया में जेवर नहीं मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की तलाश कर रही है।