New Aif Launches To Accelerate With Garuda Framework Alpha Amc Launches Aif Comparison Platform
‘GARUDA फ्रेमवर्क से नए AIF लॉन्च में होगी बढ़ोतरी’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n एनबीटी, मुंबई: भारत में 1,992 SEBI-रजिस्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIF) हैं और ये कुल 16.94 लाख करोड़ रुपये की कमिटमेंट को मैनेज कर रहे हैं। सेबी द्वारा AIF स्कीम को तेजी से लॉन्च करने के लिए 'गरुड़' ग्रीन चैनल के बाद नए खिलाड़ियों के आने में बढ़ोतरी होगी। यह कहना है Alpha AMC की सीईओ राजेश सिंगला का। सिंगला ने बताया कि निवेशकों को एक ही जगह पर भरोसेमंद, स्टैंडर्डाइज़्ड और पारदर्शी जानकारी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अल्फा AMC ने AIF कंपेरिजन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म AIF की तुलना करने और उन्हें एक ही जगह पर परखने की सुविधा देता है। यह यूजर्स को स्ट्रैटेजी, टारगेट IRR, अवधि, फीस, रिस्क क्लासिफिकेशन और कम से कम निवेश के आधार पर फंड्स की तुलना करने की सुविधा देता है।