‘साहित्य जगत में बनाई खास पहचान’

नवभारतटाइम्स.कॉम
‘साहित्य जगत में बनाई खास पहचान’
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: साहित्य और कला को समर्पित अग्रणी मंच परिवर्तन साहित्यिक मंच का चर्चित कार्यक्रम ‘ मेरी जुबां और आपके जज्बात ' अपने सफल 50 एपिसोड पूरे कर रहा है। डॉ मीनाक्षी तेज की ओर से संचालित इस कार्यक्रम ने साहित्य जगत में खास पहचान बनाई है। इस पड़ाव का स्पेशल एपिसोड पूरी तरह से प्रेम के विविध रूपों पर आधारित रहा। इस मौके पर डॉ मीनाक्षी तेज ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण आवाज में प्रकृति प्रेम, मानव प्रेम, बुद्ध प्रेम और देश प्रेम पर आधारित एक से बढ़कर एक कविताओं का पाठ किया। एपिसोड की सफलता पर देश-विदेश के कई साहित्यकारों, कवियों और श्रोताओं ने डॉ मीनाक्षी तेज को बधाई दी और कार्यक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।