सावन की शिवरात्रि कल, गंगाजल सहित पहुंचने लगे ‘भोले के भगत’

नवभारतटाइम्स.कॉम
sawan shivratri tomorrow welcome for kanwariyas special preparations in temples
कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह लगे शिविर

NBT न्यूज, गुड़गांव :
सावन के दूसरे सोमवार और सावन शिवरात्रि के नजदीक आते ही शहर में कांवड़ियों की चहल-पहल बढ़ गई है। हरिद्वार समेत गोमुख से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए शहर में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और आराम की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों की टीमें लगातार सेवा कार्य में लगी हुई हैं। मंगलवार को शिवरात्रि मनाई जाएगी।

सावन का दूसरा सोमवार आज, तैयारियां पूरी :

सावन के दूसरे सोमवार और सावन शिवरात्रि को लेकर शहर के शिव मंदिरों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, शिवरात्रि पर भी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक होगा।