न्याय विभाग ने क्या वजह बताई?

नवभारतटाइम्स.कॉम
adani case why did the department of justice withdraw the criminal case know the reason
इस साल मई में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने गौतम अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। उसका कहना था कि इस केस को आगे बढ़ाना अमेरिका के हित में नहीं है। DoJ के मुताबिक, कथित तौर पर इस मामले में रिश्वत भारत में दी गई थी। गवाह भी भारत में हैं। इसलिए सबूत इकट्ठा करना आसान नहीं होगा। इस पर अदालत ने कहा कि ऐसे मामले में आगे बढ़ना है या नहीं, यह सरकार का विशेषाधिकार है। हालांकि, जिस तरह से DoJ ने केस वापस लेने का निर्णय लिया, उस पर चिंता जताई।