रात में ड्यूटी से लौट रहे डिलिवरी बॉय को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
रात में ड्यूटी से लौट रहे डिलिवरी बॉय को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
nNBT न्यूज, पीजीआई : पीजीआई इलाके में सोमवार रात सड़क हादसे में डिलिवरी बॉय नितिन चौरसिया (21) की मौत हो गई। नितिन बाइक से घर लौट रहे थे। तभी नहर पुलिया चौराहे के पास पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

रात 10:50 बजे हुआ हादसा
निगोहां के मीरखनगर निवासी नितिन सोमवार रात कालिंदी नहर चौराहे से सेक्टर-12 चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नहर पुलिया चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल नितिन को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।