इक्विटी MF में निवेश घटा, स्मॉलकैप ने सबको लुभाया

नवभारत टाइम्स
equity mf investment decreased smallcap funds took the lead
NBT रिपोर्ट, मुंबई: जुलाई के महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में आने वाला निवेश 15 फीसदी घटकर 24,697 करोड़ रुपये रह गया। शेयरों की बढ़ी हुई कीमतों और बाजार से मिलने वाले कम रिटर्न की चिंता में निवेशकों ने थोड़ा संभलकर पैसा लगाया। हालांकि, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए होने वाले निवेश ने इस सेक्टर को मजबूती देना जारी रखा है। वहीं, जुलाई में Gold ETF में 1,559 करोड़ रुपये आए। यह जून के 3,443 करोड़ रुपये के मुकाबले आधे से भी कम है।

म्यूचुअल फंड संस्था एम्फी (Amfi) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश आया था। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 42,702 करोड़ रुपये था। हालांकि, जुलाई में SIP के जरिए आने वाला निवेश थोड़ा बढ़कर 31,961 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो जून में 31,781 करोड़ रुपये था।
इक्विटी की अलग-अलग कैटिगरी की बात करें, तो जुलाई में स्मॉलकैप फंड्स में सबसे ज्यादा 7,768 करोड़ रुपये का निवेश आया।