Lucknow Marketing Manager Found Hanging In Hotel Room Emotional Messages Found In Diary
होटल में फंदे से लटका मिला मार्केटिंग मैनेजर का शव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर के विवेकखंड-4 स्थित होटल द एलिट इन के कमरे में छत्तीसगढ़ निवासी मीडिया हाउस के मार्केटिंग मैनेजर अमित शर्मा (44) का शव फंदे से लटका मिला। मूलरूप से कानपुर निवासी अमित पत्नी दीप्ति और दो बेटों के साथ रायपुर में रहते थे। उन्होंने आठ अगस्त को होटल के कमरा नंबर-301 में चेक-इन किया था। 10 अगस्त को काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल स्टाफ ने रात 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया।
भाई विजय के मुताबिक अमित छह अगस्त को ऑफिस के काम से घर से निकले थे। मोबाइल बंद होने पर पत्नी ने ऑफिस को सूचना दी। रायपुर गंज पुलिस की मदद से तलाश के दौरान उनकी स्कूटी रायपुर बस अड्डे पर मिली थी। डायरी में परिवार और दोस्तों के लिए भावुक बातें लिखी मिली हैं।