‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’

नवभारतटाइम्स.कॉम
‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच वनप्लस (OnePlus) अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी के भारत कारोबार को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रही हैं। वनप्लस का कहना है कि भारत उसके लिए अहम बाजार बना हुआ है। खास बातचीत में वनप्लस इंडिया के डायरेक्टर, सेल्स एंड अफोर्डेबिलिटी, राहुल अरोड़ा ने भारत में कंपनी की रणनीति को लेकर विस्तार से बात की।

भारत में वनप्लस की मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा हुई है। मौजूदा बाजार में आप ब्रैंड की स्थिति को किस तरह देखते हैं?
हम पहले भी अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं और हमारा संदेश आज भी वही है, वनप्लस इंडिया में कारोबार सामान्य रूप से जारी है। हमारा पूरा फोकस ग्राहकों, प्रोडक्ट्स और भारतीय बाजार के प्रति प्रतिबद्धता पर है। पिछले कुछ महीनों में हमने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, यह स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि टैबलेट और ऑडियो जैसे IoT सेगमेंट में भी हुआ है।

अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में हमारा पोर्टफोलियो स्पष्ट है, 50,000 रुपये से ऊपर फ्लैगशिप पोर्टफोलियो, 25,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच Nord सीरीज और इससे नीचे हाल में पेश की गई N Series मौजूद है। IoT पोर्टफोलियो भी बढ़ रहा है। इसमें OnePlus Pad 4, OnePlus Pad Go 2, OnePlus Pad Lite, OnePlus Nord Buds 4 और OnePlus Nord Buds 4 Pro शामिल हैं। हमने ग्राहकों के ओवरऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस को भी मजबूत किया है।

20,000 से 40,000 रुपये का स्मार्टफोन सेगमेंट भारत में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सेगमेंट्स में से एक बन गया है। मौजूदा बाजार परिस्थितियों के बीच वनप्लस इस सेगमेंट को लेकर अपनी रणनीति कैसे आगे बढ़ा रहा है?

20,000 रुपये से 40,000 रुपये का सेगमेंट स्मार्टफोन बाजार की सबसे डायनैमिक कैटिगरी में से है। ग्राहक केवल स्पेसिफिकेशंस पर फोन नहीं चुन रहे हैं। खासकर Gen Z के ग्राहक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बैटरी, लंबे समय तक चलने वाली ड्यूरेबिलिटी और ऐसा ओनरशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, जो लंबे समय तक वैल्यू दे। हमारी रणनीति का फोकस भी इन्हीं पर है। पिछले एक साल में हमने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट पोर्टफोलियो बनाए रखा है और इस सेगमेंट में उपयोगी इनोवेशन लाना जारी रखा।

हमने OnePlus N6 और OnePlus N6x को पेश कर पोर्टफोलियो का और विस्तार किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक OnePlus का अनुभव पहुंच सके। CyberMedia Research के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, H1 2026 में 25,000 रुपये से ऊपर के सेगमेंट में OnePlus ने सालाना आधार पर 65% की ग्रोथ दर्ज की।

ग्राहक स्पेसिफिकेशंस से आगे सॉफ्टवेयर अपडेट, सर्विस क्वॉलिटी और ओवरऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस को महत्व दे रहे हैं। भारत में वनप्लस क्या कदम उठा रहा है?

हमने हाल ही में सॉफ्टवेयर जर्नी के अगले चरण की घोषणा की है। इस साल के आखिर में OnePlus डिवाइसेज के यूजर्स के पास अपनी इच्छा से लेटेस्ट ColorOS में अपडेट करने का विकल्प होगा। हमारा लक्ष्य यूजर्स को ज्यादा स्टेबल, भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देना है। 500 से ज्यादा शहरों में अपने आफ्टर-सेल्स नेटवर्क का विस्तार करते हुए 600 से अधिक अधिकृत सर्विस सेंटर्स स्थापित किए हैं।

‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’



‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’



‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’



‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’



‘भारत के लिए वनप्लस का फोकस बदला नहीं है’