18 अगस्त को खुलेगा IPO

नवभारत टाइम्स
sunshine pictures rs 282 crore ipo to open on august 18 know price band
NBT रिपोर्ट, मुंबई: फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह द्वारा प्रवर्तित सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का 282 करोड़ रुपये का IPO 18 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 342 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, IPO 20 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 17 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। IPO के तहत 48 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 30.37 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। इस प्रकार कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी। कंपनी की नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 112.50 करोड़ रुपये तक की राशि का उपयोग अपनी वर्किंग कैपिटल की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने की योजना है।