गर्मी से 20 छात्र बेहोश, मारपीट में शिक्षकों सहित छह घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
20 students faint due to heat disorganization in tiranga yatra six injured including teachers
nमोहन सिंह, पलवल : इतिहास रचने के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। चिलचिलाती गर्मी में करीब छह घंटे तक सड़क पर खड़े रहने के कारण 20 से अधिक छात्र चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। इनमें से सात छात्रों मोहित, कृष्णा, छाया, गायत्री, जयश्री, अंशु और एक अन्य व्यक्ति रवि को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि तीन को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।

सुबह 7 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए पुलिसकर्मियों को सुबह 5 बजे और 24,445 छात्रों को सुबह 6 बजे ही सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। मुख्य अतिथियों के देरी से पहुंचने और तिरंगा फैलाने वाली मशीन के तीन घंटे तक खराब रहने के कारण छात्रों को धूप में लंबा इंतजार करना पड़ा। कुप्रबंधन का आलम यह था कि 24 हजार से अधिक छात्रों के लिए मात्र 12 हजार टोपियां और 10 हजार पानी की बोतलें ही उपलब्ध थीं। पंचायत विभाग ने नहीं बांटा गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई औपचारिक शिकायत आती है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।