Gurugram Firing In The Lift Of A Housing Society In Sector 52 Incident Captured On Cctv
ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में फायरिंग
Contributed by: Surender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर के सेक्टर-52 एरिया की दी प्रशांत कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में फायरिंग का मामला सामने आया है। सीसीटीवी की जांच के दौरान यह गोली चलने का पता चला। इसके बाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 अगस्त के रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात लोगों ने लिफ्ट में फायरिंग कर दी। जब सोसायटी के लोग लिफ्ट का प्रयोग कर रहे थे तो यह जानकारी मिली। वहां पर एक साइड में होल बना हुआ था। सीसीटीवी चेक करने पर पाया कि तीन युवक लिफ्ट के अंदर जा रहे हैं। इसके बाद सीसीटीवी में गोली चलने की आवाज रेकॉर्ड हुई है। सीसीटीवी में एक युवक के पास हथियार भी दिख रहा है। आरोपी युवक सोसायटी के एक फ्लैट में आते दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
सोसायटी में डर का माहौल: लिफ्ट में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सोसायटी के लोगों में डर का माहौल है। निवासियों का कहना है कि लिफ्ट जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर गोली चलना गंभीर चिंता का विषय है। आरडब्ल्यूए ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।