Improved Bus Service In Dwarka Expressway Sectors Gmcbl Taking Feedback From Passengers
द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टरों में बेहतर बस सेवा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों और सोसायटियों में रहने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुड़गांव मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की ओर से इन क्षेत्रों में बस सेवा को लेकर अध्ययन किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों से ऑनलाइन फीडबैक लेकर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।GMCBL की ओर से बसों के रूट, नए स्टॉपेज, बसों की फ्रीक्वेंसी और यात्रियों की जरूरत से जुड़े सुझाव लिए जा रहे हैं। सीटी बस लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि अभी लोगों से ऑनलाइन फीडबैक लिया जा रहा है। प्रक्रिया करीब 15 दिनों तक चलेगी।