Youth To Become Helpers In Times Of Disaster Volunteers To Be Equipped With Training Program
आपदा के समय मददगार बनेंगे युवा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : आपदा या किसी आपात स्थिति में सरकारी एजेंसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों की मदद करने के लिए शहर के युवाओं को तैयार किया जा रहा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी युवा आपदा मित्र योजना के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत युवाओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव व परियोजना अधिकारी पूनम दहिया के मार्गदर्शन में पांचवें बैच का प्रशिक्षण तीन से 11 अगस्त तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की देखरेख डॉ. अंशु तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि युवाओं को आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम के साथ राहत व बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। उन्हें प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक किशोर कुमार ने पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा की जानकारी दी।