फरीदाबाद में बनेगा आइकॉनिक टावर

नवभारतटाइम्स.कॉम
फरीदाबाद में बनेगा आइकॉनिक टावर
फरीदाबाद में बनेगा आइकॉनिक टावर

NBT न्यूज, चंडीगढ़
फरीदाबाद में विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर बनाया जाएगा। राज्य प्रगति पोर्टल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रॉजेक्ट के लिए बिजली, पानी जैसी मूलभूत योजनाएं देने के लिए तीन महीने के अंदर विशेष कार्य योजना बनाने को कहा है।

सीएम ने कहा कि आइकॉनिक टावर का काम पूरा होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 1000 एकड़ में विकसित किए जा रहे प्रॉजेक्ट का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। बाकी काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यहां मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज प्लेस बनाने के अलावा नमो भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी।

महेंद्रगढ़ के लॉजिस्टिक हब में 23 अगस्त से चलेगी ट्रेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट में रोड, रेल साइडिंग, इंटरनल रेल यार्ड का काम हो गया है। इस पर चलने वाली विशेष ट्रेन का सीएम 23 अगस्त को स्वागत करेंगे। हिसार में बनाए जा रहे इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर एवं एग्जिबिशन हॉल, लॉजिस्टिक पार्क समेत कई प्रॉजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं।