जिले के सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस राउंड में सीट अलॉट होने वाले स्टूडेंट के लिए फीस जमा करने की समय सीमा भी समाप्त हो गई। अब शुक्रवार से चौथे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। एनआईटी स्थित आईटीआई के प्रिंसिपल भगत सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीसरे राउंड में सीट अलॉट होने वाले 95 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट ने फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर लिया है।