Development Stalled In Badkhal Only Foundation Stones Laid Rwa Approaches High Court Hearing On September 28
बड़खल में विकास नहीं, सिर्फ शिलान्यास, कोर्ट गई RWA
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
जिस गांव के नाम से बड़खल झील और बड़खल विधानसभा बनी, उस गांव में विकास कार्यों को लेकर दो बार शिलान्यास हो चुके हैं, लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हुए। ग्रामीण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी और विधायक धनेश अदलक्खा तक भी विकास कार्यों को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी है। ऐसे में गांव की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी हाई कोर्ट की शरण में गए हैं। कोर्ट ने डीसी फरीदाबाद, निगम कमिश्नर, शहरी निकाय विभाग और अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजने को कहा है और इस मामले में 28 सितंबर की डेट लगा दी है। तीन अगस्त 2025 को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी और धनेश अदलक्खा ने बड़खल में इंटर लॉकिंग टाइल्स गांव की फिरनी रोड को सीमेंटेड बनाने और श्मशान घाट का मरम्मत कार्य कराने का शिलान्यास किया था। ये काम भी शुरू नहीं हो पाए हैं।