Mvn Schools Taekwondo Players Won Bronze Medals In Cbse North Zone Championship
ताइक्वांडो में एमवीएन के खिलाड़ियों ने जीते पदक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
सोनीपत में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सेक्टर-17 स्थित एमवीएन स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। ट्रेनर कुमकुम गौतम ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में यशस्वी अत्रे और सोन्या जैन ने पदक जीते, जबकि अंडर-14 वर्ग में लावन्य गर्ग, प्रियांश माथुर और एलिश गौतम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।