दो करोड़ से बनेगा आंबेडकर कम्युनिटी सेंटर व छात्रावास

नवभारतटाइम्स.कॉम
ambedkar community center and hostel to be built for 2 crores in hathin development projects get green signal
n NBT न्यूज, हथीन

विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से भेंट कर हथीन शहर की कई विकास योजनाओं के लिए बजट की मांग की है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सभी विकास योजनाओं के लिए बजट आवंटन का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि हथीन शहर में स्वर्ण जयंती पार्क के निकट भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर एवं छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने प्रस्ताव देकर कई विकास योजनाओं की मांग की है।
उन्हें भी संस्तुति देकर शहरी स्थानीय मंत्री विपुल गोयल से बजट आवंटन की मांग की गई है। इसके अंतर्गत जयंती मोड़ पर 70 लाख रुपये के बजट से क्लॉक टावर, रेस्ट हाउस चौक के सौन्दर्यीकरण पर गीता उपदेश प्रतिमा आदि पर एक करोड़ 36 लाख रुपये, होलिका दहन स्थल के सौन्दर्यीकरण के ऊपर 70 लाख रुपये, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। हथीन नगर की सभी विकास परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित कराया जाएगा।