गोल्डन गीतों से सजी ‘जीना इसी का नाम है’ संगीत संध्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
jee na isi ka naam hai music evening lucknows evening adorned with golden songs
nNBT न्यूज, लखनऊ: रंगयात्रा लखनऊ की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में ‘जीना इसी का नाम है’ शीर्षक से संगीत संध्या आयोजित की गई। ज्ञानेश्वर मिश्र ‘ज्ञानी’ के संचालन में हुए कार्यक्रम में 1970 के दशक तक के लोकप्रिय फिल्मी गीतों को कलाकारों ने अपनी आवाज में पेश किया।

अहमदाबाद के शशांक भट्ट, कानपुर की अर्चना पांडेय और लखनऊ के अर्पित मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव व नीरजा श्रीवास्तव ने हेमंत कुमार, केएल सहगल, मुकेश, मोहम्मद रफी, प्रदीप, शमशाद बेगम, सुरैया, आशा भोसले, मन्ना डे, किशोर कुमार और तलत महमूद जैसे गायकों के सदाबहार गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने ‘बेकरार करके हमें यूं न जाइए’, ‘बरसात में हमसे मिले तुम’ समेत कई गीत प्रस्तुत किए।