Masters Union University To Open In Gurgaon Haryana Cabinet Gives Nod
मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, चंडीगढ़ : गुड़गांव में एक और निजी यूनिवर्सिटी खोलने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा कैबिनेट ने मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट-2006 में बदलाव किया जाएगा। यह यूनिवर्सिटी शांति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्थापित की जाएगी। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के लिए करीब 5.14 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यहां 1.07 लाख वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में भवन पहले से बना हुआ है।
इसमें करीब 96,600 वर्गफुट शैक्षणिक, 5,400 वर्गफुट प्रशासनिक और 5,000 वर्गफुट अन्य सुविधाओं के लिए जगह है। प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रस्ट के पास यूनिवर्सिटी के लिए यह जमीन 30 साल की लीज पर है। यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव की जांच निजी यूनिवर्सिटी कानून के तहत बनी अकादमिक और वित्त समिति ने की।