Greater Noida West Over 300 Structural Flaws Identified In Arihant Amber Panic Due To Plaster Falling
स्ट्रक्चरल ऑडिट में 300 से अधिक पॉइंट्स चिह्नित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अम्बर सोसायटी में प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस वजह से सोसायटी में रह रहे परिवार डर में रहने को मजबूर हैं। इस समस्या से परेशान निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए प्रबंधन से मांग की थी। इसके बाद ग्रेनो प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर प्रबंधन ने 300 से अधिक पॉइंटस का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया है, जबकि फ्लैट्स के अंदर निर्माण कार्य भी जारी हैं।सोसायटी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि एक निवासी की प्लास्टर गिरने से मौत के बाद भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। परिसर में काफी संख्या में परिवार रह रहे हैं। मोटा मेंटिनेंस चार्ज लेने के बाद भी रखरखाव पार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्लास्टर गिरने की घटनाओं को देखते हुए ओपन एरिया में भले ही नेट लगाए हैं लेकिन वे उचित नहीं हैं। उधर, एओए अध्यक्ष तुषार ज्योति ने बताया कि प्लास्टर गिरने की घटना के बाद स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रकिया प्रबंधन ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के जरिए शुरू की है, लेकिन प्लास्टर लगातार कई जगह से गिर रहे हैं, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं।