बिना वेरिफिकेशन होटल में ठहराए मुसाफिर, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम
manesar passengers accommodated in hotel without verification police register case
n NBT रिपोर्ट, मानेसर: अवैध रूप से होटल में लोगों को ठहराने के मामले में थाना IMT मानेसर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एसआई अजय कुमार को सूचना मिली थी कि गांव बासहरिया स्थित 'होटल D-Meridien' में बिना वेरिफिकेशन, पहचान पत्र और सरकारी एराइवल व डिपार्चर रजिस्टर के लोगों को ठहराया जा रहा है। टीम ने छापेमारी की। रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी अजय यादव निवासी गोंडा से पूछताछ की गई। आरोपी ने होटल मालिक का नाम प्रदीप दहिया निवासी बहादुरगढ़, झज्जर बताया। जांच करने पर पुलिस को एक साधारण रजिस्टर मिला, जिसमें मई और जून 2026 की एंट्री दर्ज थीं। पुलिस ने उस रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच हेड कांस्टेबल रमेश को सौंपी गई है।