तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार के नेतृत्व में हुई यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

सुमित कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।