बदमाशों ने साइबर कैफे से लूटे 80 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida bike borne miscreants looted rs 80000 from cyber cafe at gunpoint
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर गांव स्थित साइबर कैफे से बाइक सवार दो बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। मुंह पर कपड़ा बांधकर दो बदमाश कैफे में घुसे। एक ने कैफे में बैठे युवक को पिस्टल दिखाई और दूसरे ने रैक खोलकर उसमें रखे रुपये निकाल लिए। कैफे पर बैठे युवक ने बाहर जाकर शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मलकपुर गांव में अलीगढ़ गांव निवासी मोहित के कैफे पर दूसरा युवक उस्मान बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंच गए। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैफे में घुसते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और युवक पर तान दी। वहीं, दूसरा बदमाश केबिन के अंदर घुसा और रैक खोलकर उसमें से 80 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों को भागता हुआ देखकर जैसे ही उस्मान ने बाहर आकर शोर मचाया तो एक बदमाश वापस कैफे में पहुंचा। उस्मान के मुताबिक, उसने गोली मारने की धमकी देते हुए भागने तक शोर न मचाने की बात कही। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहित कैफे पर पैसों खातों में पैसे डालने का काम भी करता है। वह बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर लाया था। पुलिस जांच कर रही है कि कही बैंक से ही तो उसके पीछे बदमाश नहीं लगे थे। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चार टीमों को गठन किया है।