सेंसेक्स 114 पॉइंट चढ़ा, पर निफ्टी में आई गिरावट

नवभारत टाइम्स
sensex rises 114 points nifty falls for third consecutive day share market update
NBT रिपोर्ट, मुंबई: दुनिया भर में जारी राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिला। कारोबार के आखिरी घंटों में हुई खरीदारी की वजह से सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15%) की तेजी के साथ 78,079.96 पर बंद हुआ। दिनभर के दौरान यह 453.5 अंकों के दायरे में घूमता रहा। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी मामूली रूप से 40.10 अंक (0.16%) गिरकर 24,395.85 पर बंद हुआ। निफ्टी में गिरावट का यह लगातार तीसरा दिन था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड 1.44 प्रतिशत गिरकर 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.53 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत चढ़ा। सेक्टर के हिसाब से देखें तो रियल्टी इंडेक्स में 1.46 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.97 प्रतिशत, सर्विसेज में 0.89 प्रतिशत और आईटी में 0.49 प्रतिशत की बढ़त रही। दूसरी ओर, मेटल 0.97 प्रतिशत, बैंकिंग 0.24 प्रतिशत और एनर्जी इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।